मंगलवार, 31 मार्च 2009

पाक हंसा , मगर किसपर ?


पाकिस्तानी गृह मंत्री ,भारत पर हँसकर चुटकी ले ही लिए
और भईया
हम सबको ये कह ही दिए
हमने तो चार घंटे में हालात काबू में किए
फिर क्यों
भारत ने चार दिन, यूँ बरबाद कर दिए ?
अपने भावो में मंत्री जी यूँ बहते गए
और आगे- आगे
कुछ यूँ कहते गए!
जैसे ही मैंने घटना के बारे में था जाना!
कर दिया पाकिस्तानी रेंजर्स को तुरत रवाना
नही तो पड़ सकता था हमें, इसका बड़ा खामियाजा उठाना
हाँ- हाँ जी मैंने सही समय पर हालात की नजाकत को जाना
और कर दिया उन्हें उसी और रवाना |
नही चाहिए था, भारत को यूँ वक्त गवाना |
आगे यह दलील भी रख दिए
और
मीडिया के आगे कुछ इस तरह से बक दिए ,
पाक भी आतंकवादी लहर का निशाना बन रहा है |
जो था बनाया जहर
तुम्हारे लिए ,
उसे अब ख़ुद पाक निगल रहा है|
लेकिन मंत्री जी हमें ये तो बताओ
जब श्री लंकाई टीम को पाक में था आना
फिर क्यों पड़ा
लोगो को अपनी जान गवाना
मार्च सत्ताईस को मिला हमें एक और बहाना
क्यों? क्या जरूरी नही था,फिदायीन हमले से
सत्तर और जानो को बचाना ?
वाह- वाह आपने क्या हालात की नजाकत को जाना ?
बहुत खूब आज आपने पाकिस्तानी अखंडता को खूब पहचाना और भारतीय अस्मिता को नाकारा माना ?
अब पाकिस्तान बावले टटू की तरह बिचल रहा है
शायद उसे डर है ,
की वो वर्ल्ड मैप से ,
ताश के पत्तो की तरह फिसल रहा है|
इस तरह कह दिया मंत्री जी ने अपना फसाना !
शायद उनका मन मकसद था मीडिया की सुर्खियों पर छा जाना |
वाह मंत्री जी तुम्हे तो कतई पसंद नही है वक्त गवाना |

रविवार, 29 मार्च 2009

अन्मिले शितिज






आज लद कर चल दिया
काँधे पर ये शव मेरा ,
जिन पर खेलकर बीता था ,
नन्हा सा शेशव मेरा !

माँ मेरी मुझे जिस छाती से
लगाए सुलाती थी ,
लोरी गाती थी ,
आज उसी छाती को पीट रही है
उठ बेटी !उठ जाना बेटी , बोल रही है

शायद ये सोचकर की उसका रुदन मेरी आँखें खोल दे !
मगर माँ को मैं ये कैसे समझाऊ ,
मैं सोई हूँ , अपने नए कल को अपनी आँखों में दबाए
अब यह सम्भव नही की
कोई मुझे
इस नींद से जगाए !

माँ तुझे मैं कैसे ये बतलाऊ ,
मैं
हर सुख - दुःख ,दर्द से बहुत दूर हूँ ,
उतनी ही दूर
जितनी दूरी पर चाँद मेरे बचपन से था |

मैं निश्चिंत हूँ माँ ,
मैं निश्चिंत हूँ !
क्योकि
अपनी थाह को मैंने ,
अथाह में समा लिया है !
अब धरती और चाँद को ,
अपनी गोद मैं छिपा लिया है !

माँ मैं चल पड़ी हूँ उस राह पर जहाँ सुकून है
शान्ति है ,
उज्जवलता है ,
निर्मलता है ,
यहाँ कोई हलचल नही है ,
हाँ
माँ
कौई हलचल नही है !

बस हैरत मैं हूँ , ये देखकर !
हाँ हैरत मैं हूँ !
यहाँ चाँद ज़मी चूमता और लाशें साँस लेती नज़र आती है |

सोमवार, 23 मार्च 2009

रिश्ता.......


इस ज़िंदगी इस ज़माने में , कोई मिलता है ,कोई बिछड़ता है !
इस मिलने बिछड़ने की कशमकश में ही तो ,कोई न कोई रिश्ता पिछड़ता है!
रिश्ता बनाना तो आसन हो जाता है ,हमारे लिए
फिर क्यों ? वो रिश्ता सिकुड़ता है !
बस ठंड से कापते उस बच्चे की तरह ,वो रिश्ता यूही ठिठुरता है !
उस ठिठुरते रिश्ते पर, कोई और रिश्ता अपने रहमो करम की चादर को तो ढकता है !
लेकिन ..........
फिर भी उस चादर में से बारिश का पानी बूँद बनकर टपकता है !
ज़िंदगी में हर चीज़ को यू आसानी से पा लेना आसन तो नही होता ,
लेकिन ज़िंदगी है ,और इस ज़िंदगी में हर कोई हर किसी चीज़ के लिए भटकता है !
रिश्ता बनने की आस तो हर मन में होती है ,
लेकिन ............
जब रिश्ता टूटता है, तो फिर क्यों एक बूँद आंसू आंख से टपकता है !जी हा बिल्कुल वैसे ही ,
जैसे तेज़ भूख से एक छोटा बच्चा बिलखता है !
यह भूख न जाने कब शांत होगी ? बड़ा मुश्किल सवाल यह लगता है !
और
जीवन मेरा क्यों मुझे एक जंजाल सा लगता है ? इस जंजाल से निकलने को अब मेरा मन भी करता है !
लेकिन .............
रस्मो की दीवारों से फिर मेरा मन क्यों डरता है ?
शायद इसी लिए तो इस मिलने बिछड़ने की कशमकश में कोई न कोई रिश्ता पिछड़ता है !
1 टिप्पणियाँ

अगर तुम औरत हो !

अगर तुम
औरत हो ?
तो जब तुम सड़क पर
चलोगी ,
तो लोग तुम्हे मुड मुड़कर
जरूर देखेंगे !
अपनी आँखों से तुम्हारे
कपड़े नोचकर
अन्दर जरूर झाकेंगे !
कुछ पीछे भी आयेंगे !
कुछ मनचले आशिकी के
गाने भी गाएंगे ,
अब ये तुम्हारे ऊपर है ,
की तुम
अपने रास्ते पर आगे चलोगी
या फिर
उनके डर से
अपनी राहे ही बदल लोगी ???

शुक्रवार, 20 मार्च 2009

तेरे जैसा जन मानस में हुआ ना होगा दिलवाला ,
पहेले नेता फिर सन्यासी फिर से भेष बदल डाला
कर्मचारी को ख्वाब दिखाया एक चार छियासी का ,
अपनी खाली जेबे भरली खेला खेल मदारी का
जैसी करनी वैसी भरनी ,जेल गया वर्दी वाला
पहेले नेता फिर सन्यासी ,फिर से भेष बदल डाला
सन्यासी का ढोंग रचाया फिर निकले जन सेवा को
जनसेवा भी रास ना आई , उल्टे बांस बरेली को
जनसेवा में क्या रखा है , यूँ बोले ढोंगी बाबा
पहेले नेता फिर सन्यासी , फिर से भेष बदल डाला
बाहुबलियों ने मिल करके पूरब को ललकारा है
खट्टे इनके दांत करेंगे ये संकल्प हमारा है
शैत्रवाद नही मकसद मेरा , नही कोई मुद्दा छोड़ा ,
सबको लेकर साथ चलूँगा ब्रिजेश उपाद्याय यूँ बोला
पहेले नेता फिर सन्यासी फिर से भेष बदल डाला
ग्यारह हजार करोड़ रुपए के लालच में भरमाया है
बनके फिर हमदर्द हमारा फिर वाही लुटेरा आया है
खून किया जिसने यकीन का ,प्रहरी था वो घर वाला
पहेले नेता फिर सन्यासी फिर से भेष बदल डाला
चंदर मोहन से चाँद मोहमद फिजा मोहमद हुई बाली
संत स्वरूपा नन्द की आभा मनमोहक थी मतवाली
समरथ को नही दोष गोसाई जब चाहा मन रंग डाला
पहेले नेता फिर सन्यासी फिर से भेष बदल डाला
बड़े बुजुर्गो ने सदियों से हमको ये बतलाया है
झूठ पे होती जीत सत्य की , ऐसा हमें बताया है
अनुभव करो सत्य पहचानो , साईं वचन भी ये बोला
पहेले नेता फिर सन्यासी फिर से भेष बदल डाला

शनिवार, 14 मार्च 2009

हाँ मैंने सुना था !!!



हाँ मैंने सुना ,किसी को
ये कहते हुए !
क्यों ? आई वो धारा पर
कैसे ? आई वो धारा पर
जब कोई देखना ही नही चाहता ,
तुझे हँसते हुए !

हाँ ! मैंने सुना
माँ ,
की कोख में ही
बैठे हुए ,
अपने पिता को
उससे
ये सब कहते हुए ,
की जब उन्होंने मेरे बारे में जाना
अपना सर पीट
ख़ुद को अभागा माना !
इस बार भी पड़ेगा ,
ये बच्चा गिराना ,
हाय ! माँ
उन्होंने
ख़ुद को कितना अभागा माना |

मगर
तू तो मुझसे
पल - पल जुड़ी थी ?
माँ
मुझे बता
मेरा तेरी कोख में होना
तेरे लिए कैसी घड़ी थी ?

माँ
मगर मैं
जानती हूँ
तू भी बाबूजी के साथ ही खड़ी थी
क्योकि
अगर तेरी ममता मेरे पास होती
तो
आज मैं
माँ
तेरे ही साथ होती |

हाँ मैंने सुना !
तुझे भी ये कहते हुए ,
बेटा वंश बेली को आगे बढ़ाएगा !
इसे तो कोई दूसरा अपने घर ले जायेगा !
फिर
हमारा अपना यहाँ कौन रह जायेगा !
हाँ !
हाँ !
बेटा ही वंश को आगे बढ़ाएगा

लेकिन
बापू
एक बार मुझे अपनी गोद में खिलाया तो होता !
माँ मुझे एक बार अपना दूध पिलाया तो होता !
अपनी ममता से मुझे भी सहलाया तो होता !
बस मैं जोड़ लेती
तुझसे अपना रिश्ता
जिसे फिर कोई ना तोड़ पाता !

बस
एक बार ,
प्यार से ,
मुझ अभागी को अपनाया तो होता !


मगर अब काँप उठता है ,
मन
सिर्फ़
ये सोचते हुए ,
हाँ मैंने सुना था !
उन्हें ये कहते हुए
क्यों आई वो धरा पर ?
कैसे आई वो धारा पर ?

जब कोई देखना ही नही चाहता तुझे हँसते हुए !

शुक्रवार, 13 मार्च 2009

मैं लड़की एक !!!


मैं लड़की एक
मगर
मेरे जीवन में सागर की तरह लहरें अनेक
पैदा होते ही पहले माँ को मिले अनेक ताने
दादी भी मेरी ढूंढती रही
मुझे डाटने - मारने के अनेक बहाने
गलती चाहे किसी की भी हो
उसका श्रय मुझे को जाता
हर कलह की जड़ो में नाम मेरा ही आता
जैसे - जैसे
बड़ी हुई सोचा पाठशाला हम भी जायेंगे
मगर
हम भूल गए की अपने घरवालो को कैसे मनाएंगे
मानो
घर की चार दीवारी मेरी पाठशाला
और
चूलाह - चौका मेरी कलम और किताबे बन गया |
जिसपर मैं लिखती रही और मिटाती रही |
गुडिया - गुड्डो से खेलना ऐसा छूटा
मनो
कभी खेला ही ना हो!
बस मैं देखती रही और उम्र का ये पड़ाव
कैसे निकल गया?
पता ही नही चला |
हां !मुझे याद है
जब पहली बार तेरह - चोदह की उम्र में मैंने माँ की साड़ी
चोरी से पहनी थी
बस उस दिन से ही मैं अपने घरवालो की नजरो में सयानी ठहरी थी |
उस दिन मुझे मेरी माँ ने समझाया
मेरा कर्तव्य
मेरा धर्म
और कहा बेटी
मर्यादा में ही रहना है तेरा सबसे बड़ा कर्म |
मनो घर की चार दीवारी से बाहर घूमना मेरी मर्यादा की परिधि में ना था
इसलिए
बस घुटती रही
सब सहती रही
ये सब मुझे मेरी माँ से ही तो
विरासत में मिला था|
इसके कुछ समय बाद
मेरा तबादला
दूसरी पाठशाला में कर दिया गया |
जहाँ पहुचकर
कुछ हैरान थी मैं !
और
अपनी इस नई पाठशाला के नियमो से अनजान थी मैं!
लेकिन पाठ तो वही था
बस किरदार बदल गए थे |
जिसे मैं पढ़ती रही !
दोहराती रही !
समय के साथ - साथ उम्र का ये पड़ाव भी बीत गया|
अब मैं पत्नी की परिधि से निकलकर
माँ
बन चुकी थी |
पति और पुत्र के बीच की सीमा में पीसती रही,
मैं उस परिधि की दीवारों से सर पीटती रही
चीखती रही !
चिल्लाती रही ! मनो एक अनंत खाई में गिरती रही
देखती रही !
धसती रही !
आज मैं अकेली इस राह पर खड़ी हूँ
ना पति रहा ,
ना पुत्र मेरे पास है,
उस पगले का अपना अलग समाज है |
मैं क्यों जियू?
किसलिए
जियू ?
मेरे मन में यही खलास है |
मगर सागर की लहरों की तरह मुझमे भी बची कुछ आस है|
अपने को पहचानना ही बना ,
अब मेरी नई तलाश है |